पेशावर, 17 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई अभियानों में 24 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि ये अभियान पिछले 24 घंटे के दौरान अशांत बन्नू जिले और उसके आसपास के इलाकों में चलाए गए।
बयान में कहा गया है कि इन अभियानों के दौरान 24 आतंकवादी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।
बयान के अनुसार, मारे गए आतंकवादी कई आतंकी गतिविधियों और आम लोगों की हत्या के मामलों में शामिल थे।
इस बीच, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बयान जारी कर ‘सफल अभियानों’ के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की।
गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी इन अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, नकवी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ये अभियान जरूरी हैं।
भाषा जोहेब वैभव
वैभव