पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप

पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप

पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: April 11, 2023 / 11:37 pm IST
Published Date: April 11, 2023 11:37 pm IST

काठमांडू, 11 अप्रैल (भाषा) पश्चिमी नेपाल में मंगलवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 140 किमी पश्चिम में गोरखा जिले के बलुवा क्षेत्र में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:50 बजे आया।

अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी लामजुंग और तन्हु जिलों में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

भाषा नेत्रपाल आशीष

आशीष


लेखक के बारे में