पश्चिमी नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप
पश्चिमी नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप
काठमांडू, 13 जुलाई (भाषा) पश्चिमी नेपाल के हुमला जिले में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के यह झटके सुबह 11:17 बजे दर्ज किए गए, जिसका केंद्र हुमला के कालिका इलाके में स्थित था।
भाषा रवि कांत पवनेश
पवनेश

Facebook


