अमेरिका: वर्जीनिया में बस ने कारों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत और 34 लोग घायल

अमेरिका: वर्जीनिया में बस ने कारों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत और 34 लोग घायल

अमेरिका: वर्जीनिया में बस ने कारों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत और 34 लोग घायल
Modified Date: May 29, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:34 pm IST

स्टेफोर्ड, 29 मई (एपी) अमेरिका के वर्जीनिया में ‘इंटरस्टेट 95’ पर एक बस ने छह वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब अंतरराज्यीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के कारण यातायात धीमा था।

यह दुर्घटना स्टैफोर्ड काउंटी में दक्षिण की ओर जाने वाले आई-95 पर देर रात लगभग दो बजकर 35 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आगे निर्माण कार्य क्षेत्र के कारण दक्षिण दिशा की ओर यातायात धीमा हो रहा था। इसी दौरान एक बस यातायात की रफ्तार के अनुसार धीमी नहीं हुई और उसने छह वाहनों को टक्कर मार दी।”

एपी जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में