अफगानिस्तान ने एक साल से अधिक समय बाद अमेरिकी नागरिक डेनिस कोएले को रिहा किया
अफगानिस्तान ने एक साल से अधिक समय बाद अमेरिकी नागरिक डेनिस कोएले को रिहा किया
काबुल, 24 मार्च (एपी) अफगानिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी शिक्षाविद डेनिस कोएले को एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रखने के बाद मंगलवार को रिहा कर दिया।
अफगानिस्तान के तालिबान-नियंत्रित विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह रिहाई ईद उल-फितर के अवसर पर हुई, जो मुसलमानों का पवित्र त्योहार है और इस्लामी पवित्र महीने रमजान के समापन का प्रतीक है।
मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि अकादमी शोधकर्ता कोएले को देश की राजधानी काबुल में उनके परिवार की अपील के बाद रिहा कर दिया गया। अफगानिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने ‘‘उनकी कैद अवधि को पर्याप्त माना।’’
कोएले को जनवरी 2025 में कानूनों के उल्लंघन के आरोपों में हिरासत में लिया गया था, हालांकि अफगान अधिकारियों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि उन पर किन कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।
मंत्रालय ने एक अलग बयान में संकेत दिया कि संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने कोएले की रिहाई में मध्यस्थता करने में मदद की।
भाषा अमित नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


