Ayatollah Ali Khamenei Funeral Iran : मौत के महीनों बाद आज होगी अली खामेनेई की आखिरी विदाई! ईरान में उमड़ेगा जनसैलाब, जानें अब कौन संभालेगा सत्ता की कमान

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। उनकी मृत्यु के कई महीनों बाद आयोजित किए जा रहे अंतिम संस्कार के मद्देनज़र ईरान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। राजधानी Tehran समेत कई प्रमुख शहरों में विशाल शोक जुलूस निकाले जा रहे हैं। इस बीच, उनके बेटे Mojtaba Khamenei को नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया जा चुका है, जो अब देश की कमान संभाल रहे हैं।

Ayatollah Ali Khamenei Funeral Iran : मौत के महीनों बाद आज होगी अली खामेनेई की आखिरी विदाई! ईरान में उमड़ेगा जनसैलाब, जानें अब कौन संभालेगा सत्ता की कमान

Ali Khamenei Funeral News : Image Credit : X

Modified Date: June 3, 2026 / 07:52 am IST
Published Date: June 3, 2026 7:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • अली खामेनेई को महीनों बाद दी जा रही अंतिम विदाई
  • ईरान में 3 दिन का राजकीय शोक, बड़े पैमाने पर शोक जुलूस
  • बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली देश की कमान

नई दिल्ली : Ayatollah Ali Khamenei Funeral Iran : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को आज उनकी मौत के महीनों बाद आखिरी विदाई दी जा रही है। इस दुखद मौके पर ईरानी सरकार ने पूरे देश में 3 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद अब उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है, जो अब देश की कमान संभालेंगे।

कई महीनों बाद आज होगा अंतिम संस्कार

खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान के कई बड़े शहरों में विशाल शोक जुलूस निकाले जा रहे हैं। इस भावुक विदाई समारोह में देश के प्रमुख शहरों जैसे तेहरान, कौम और मशहद में लगभग 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत अमेरिका-इस्राइल युद्ध के पहले दिन हुई थी, जिसके कई महीनों बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Mojtaba Khamenei New Leader Iran 1 मार्च को हुई थी मृत्यु

आपकों बता दें की ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 1 मार्च 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई। इस घोषणा के बाद ईरान सरकार ने देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया था। सरकारी एजेंसियों के मुताबिक 28 फरवरी 2026 की सुबह तेहरान स्थित खामेनेई के आवास और कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर हमला किया गया था। शुरुआत में ईरान ने इन दावों को खारिज किया था लेकिन बाद में आधिकारिक बयान जारी कर 86 वर्षीय खामेनेई के “शहीद” होने की पुष्टि की गई।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.