Ujjain Viral Video: श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंची महिला, फिर निकालकर खाने लगी मानव मांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ujjain Viral Video: श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंची महिला, फिर निकालकर खाने लगी मानव मांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ujjain Viral Video: श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंची महिला, फिर निकालकर खाने लगी मानव मांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ujjain Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 2, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: September 2, 2026 11:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • श्मशान में चिता के साथ छेड़छाड़ का मामला
  • पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
  • काली नंद गिरी का वीडियो हुआ था वायरल

उज्जैन: Ujjain Viral Video मध्यप्रदेश के बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने श्मशान घाट में चिता के साथ छेड़छाड़ की है। (Ujjain Crime News) बताया जा रहा है कि महिला ने जलती चिता से मानव मांस निकाल खाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। घटना के के बाद अब पुलिस ने महिला को गिफ्तार कर ली है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ujjain Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उज्जैन की पवित्र धार्मिक नगरी में श्मशान घाट पर जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने का वायरल वीडियो वायरल हुआ था। इतना ही नहीं वीडियो में महिला काली नंद गिरी ने धमकी भी दी थी। वीडियो किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस ने नंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया है।

तलवार की नोक से चिता से कुछ निकाला, फिर खाया

वायरल वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि हाथ में तलवार लेकर दिखाई दे रही हैं। वह इंसान को खाने की बात करती हैं। इसके बाद चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंचती हैं। वीडियो में वह कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं और कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकालती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उसे कच्चा खाती हैं।

काली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi पर शेयर किया है। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं। साथ ही लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती हैं। वीडियो के अंत में वह पेट भरने की बात भी कहती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।