सेना लेबनान में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रही : इजराइली सेना प्रमुख

सेना लेबनान में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रही : इजराइली सेना प्रमुख

सेना लेबनान में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रही : इजराइली सेना प्रमुख
Modified Date: September 25, 2024 / 09:04 pm IST
Published Date: September 25, 2024 9:04 pm IST

तेल अवीव, 25 सितंबर (एपी) इजराइली सेना प्रमुख ने बुधवार को कहा कि बल लेबनान में संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

देश की उत्तरी सीमा पर सैनिकों को संबोधित करते हुए थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल हेर्जी हालेवी ने कहा कि हालिया हवाई हमला लेबनान में दाखिल होने के लिए जमीन तैयार करने और हिज्बुल्ला को नेस्तानाबूत करने के लक्ष्य को सामने रख कर किया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तरी इजराइल के विस्थापित नागरिकों को उनके घरों में वापस भेजने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ‘‘हम एक युद्धाभ्यास की प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं।’’

एपी धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में