सूडान : अस्पताल पर अर्धसैनिक बलों के ड्रोन हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत
सूडान : अस्पताल पर अर्धसैनिक बलों के ड्रोन हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत
काहिरा, तीन अप्रैल (एपी) सूडान के अर्धसैनिक बलों द्वारा बृहस्पतिवार को देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित एक अस्पताल पर ड्रोन से किये गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य समूह ने यह जानकारी दी।
‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (एमएसएफ) नामक समूह ने बताया कि सूडानी अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने व्हाइट नाइल प्रांत के अल-जबलैन अस्पताल पर ड्रोन से दो हमले किए। इस हमले में एक ऑपरेशन थिएटर और एक प्रसूति वार्ड को निशाना बनाया गया।
समूह ने बताया कि सेना और आरएसएफ के बीच गृहयुद्ध जारी है और इन ड्रोन हमलों में सात चिकित्सा कर्मियों सहित 10 लोग मारे गए और कम से कम 19 लोग घायल हो गए। उसने बताया कि घायलों को लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दूर स्थित कोस्ती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक सूडान में लगभग तीन साल से चल रहे संघर्ष में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि, सहायता समूहों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।
एपी धीरज पवनेश
पवनेश

Facebook


