दक्षिण स्पेन में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत

दक्षिण स्पेन में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत

दक्षिण स्पेन में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत
Modified Date: January 19, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: January 19, 2026 12:49 pm IST

बार्सिलोना, 19 जनवरी (एपी) दक्षिण स्पेन में एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी के पटरी से उतर कर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य रेलगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। स्पेन के परिवहन मंत्री ने यह जानकारी दी।

रेल संचालक ‘एडिफ’ के अनुसार, मलागा और मैड्रिड के बीच सेवाएं देने वाली एक रेलगाड़ी में लगभग 300 यात्री सवार थे। वह स्थानीय समयानुसार शाम 7:45 बजे कॉर्डोबा के पास पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चढ़ गई और मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन के एक अन्य शहर हुएल्वा जा रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। इस रेलगाड़ी में लगभग 200 यात्री सवार थे।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने बताया कि इस हादसे में 21 लोग मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान संचालित किया गया, अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। पुएंते ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इसे दुर्लभ घटना करार दिया क्योंकि यह पटरी के एक समतल हिस्से पर हुई जिसकी मई में मरम्मत की गयी थी।

उन्होंने यह भी कहा कि जो रेलगाड़ी पटरी से उतरी वह निजी कंपनी ‘इर्यो’ की थी, जबकि दूसरी रेलगाड़ी स्पेन की सार्वजनिक ट्रेन कंपनी ‘रेनफे’ की थी।

‘इर्यो’ ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘‘जो कुछ हुआ है उस पर उसे बेहद दुख है’’ और कंपनी हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

अंडालूसिया के क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुख एंटोनियो सैन्ज़ ने बताया कि 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है।

कोर्डोबा के अग्निशमन प्रमुख फ्रांसिस्को कारमोना ने स्पेन के राष्ट्रीय रेडियो ‘आरएनई’ को बताया कि एक ट्रेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह कॉर्डोबा से आ रही ‘भयानक खबरों’’ पर नजर रख रही हैं।

उन्होंने स्पेनिश भाषा में लिखा, ‘मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।’’

एपी शोभना गोला

गोला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"