दक्षिणी ईरान में हमले में कर्मचारी और नागरिक हताहत हुए : ईरानी न्यायपालिका
दक्षिणी ईरान में हमले में कर्मचारी और नागरिक हताहत हुए : ईरानी न्यायपालिका
दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को बताया कि दक्षिणी ईरान में हमले में नागरिक और न्यायिक कर्मचारी हताहत हुए हैं।
न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिज़ान ने ईरान के फ़ार्स प्रांत के लारेस्तान काउंटी में स्थित न्यायपालिका परिसर पर हुए हमले की सूचना दी।
मिज़ान ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘दुश्मन ने परिसर को निशाना बनाया। कई कर्मचारी और नागरिक हताहत हुए हैं। इनकी सही संख्या अभी अज्ञात है।’
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हवाई हमला था या आतंकवादियों ने हमला किया था।
एपी शोभना नरेश
नरेश

Facebook


