होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर हमला
Modified Date: June 27, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: June 27, 2026 4:05 pm IST

दुबई, 27 जून (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में शनिवार को एक टैंकर पर हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई है जब बहरीन ने कहा कि ईरान ने उसे निशाना बनाकर हमला किया है।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज का पूरा चालक दल सुरक्षित है और इस घटना से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

फिलहाल किसी भी पक्ष ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बृहस्पतिवार को ईरान ने ओमान के तट के पास फारस की खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करते समय एक जहाज पर हमला किया था।

ये हमले इस बात का संकेत हैं कि ईरान युद्ध के फिर से नियंत्रण से बाहर होने का खतरा बना हुआ है, जबकि ईरान और अमेरिका संघर्ष समाप्त करने के लिए अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से एक अंतरिम समझौते पर पहले ही सहमत हो चुके हैं।

एपी शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में