बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका, 18 लोग घायल

बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका, 18 लोग घायल

बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका, 18 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: May 25, 2018 8:16 am IST

ओंटारियो(कनाडा)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका होने से 18 लोग घायल हो हैं। धमाके के वक्त रेस्टोरेंट में बहुत से लोग डिनर करने पहुंचे थे। धमाका स्थानीय समयानुसार रात 10.30 बजे हुआ।

ओंटारियो प्रांत के मिसिसौगा शहर में गुरुवार रात बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका हुआ विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। धमाके के बाद बम स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। माना जा रहा है इन्हीं संदिग्धों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-जेडीएस की जीत, रमेश कुमार बने स्पीकर

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने से समझ में आता है कि घटना के तत्काल बाद वहां से दो संदिग्ध ब्लास्ट निकलते देखे गए हैं। दोनों एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।  इनमें से एक 20 वर्षीय पुरुष लग रहा है जिसकी उंचाई करीब 5 फीट 10 इंच है। उसने डार्क ब्लू जींस के साथ सिर को ढंकने वाला जैकेट पहन रखा है उसके सिर पर बेसबॉल कैप है उसने अपना चेहरे काले रंग के कपड़े से ढका हुआ है

इधर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार कनाडा में अपने काउंसल जनरल और उच्चायोग के लगातार संपर्क में है पीड़ित लोगों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है उन्होंने इमरजेंसी नंबर- +1-647-668-4108 भी शेयर किया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में