ग्रोक की नकली बिकिनी तस्वीरों को लेकर मस्क की कंपनी पर मुकदमा कर रही हैं ब्रिटिश सांसद

ग्रोक की नकली बिकिनी तस्वीरों को लेकर मस्क की कंपनी पर मुकदमा कर रही हैं ब्रिटिश सांसद

ग्रोक की नकली बिकिनी तस्वीरों को लेकर मस्क की कंपनी पर मुकदमा कर रही हैं ब्रिटिश सांसद
Modified Date: June 4, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:21 pm IST

लंदन, चार जून (एपी) ब्रिटेन के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एलन मस्क की कंपनी ‘एक्स एआई’ पर निजता में दखल देने का मुकदमा दर्ज करा रही हैं। उनका आरोप है कि ग्रोक चैटबॉट का इस्तेमाल करके उनकी नकली तस्वीरें बनाई गईं।

सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद जेस असाटो का कहना है कि जनवरी में जब उन्होंने ऑनलाइन डीपफेक पोर्नोग्राफी के फैलने की आलोचना की थी, तो किसी ने उनकी सहमति के बिना ग्रोक का इस्तेमाल करके बिकिनी में उनकी नकली तस्वीरें बनाईं।

उन्होंने बुधवार को लंदन के उच्च न्यायालय में डेटा संरक्षण कानून के तहत निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का हवाला देते हुए मुकदमा दायर किया।

वह हर्जाना मांग रही हैं और उनका कहना है कि वह एक मिसाल कायम करना चाहती हैं कि कंपनियों को उनकी एआई प्रणाली के डिजाइन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी सड़क पर मेरे पास आकर मुझे निर्वस्त्र नहीं कर सकता और मुझे बिकिनी नहीं पहना सकता। मुझे समझ नहीं आता कि कोई मेरे साथ ऑनलाइन ऐसा क्यों कर सकता है ?’’

सांसद ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है जैसे किसी ने मेरी सहमति के बिना मुझे डिजिटली निर्वस्त्र कर दिया हो।’’

‘एक्स एआई’ ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया के अनुरोध पर तत्काल जवाब नहीं दिया।

एपी वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में