मालवाहक जहाज हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा

Ads

मालवाहक जहाज हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 07:36 PM IST

काहिरा, चार अगस्त (एपी) एक मालवाहक जहाज हमले के बाद ओमान के तट के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य में फंस गया है। ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

वहीं, अमेरिका और ईरान ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि दोनों पक्ष युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत फिर से शुरू कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने कहा कि वह सिर्फ ओमान के साथ बातचीत कर रहा है और चर्चा होर्मुज जलडमरूमध्य पर केंद्रित है।

ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी के मुताबिक, मालवाहक जहाज जब स्थानीय समयानुसार रात दो बजे ओमान में अल-खासाब से 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था, तब उस पर हमला हुआ।

एजेंसी ने जहाज के बारे में और जानकारी नहीं दी, जैसे कि उस पर किस देश का झंडा लगा था या उसमें कोई सामान लदा था या नहीं।

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी ‘एम्ब्रे’ के अनुसार, जहाज को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उसने नुकसान के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

इस बीच, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उसने सऊदी अरब के एक हवाईअड्डे पर ड्रोन दागा है।

ईरान समर्थित विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने दावा किया कि ड्रोन ने दक्षिण-पश्चिमी शहर नजरां के हवाई अड्डे पर एक ‘‘संवेदनशील लक्ष्य’’ को निशाना बनाया।

इस हमले को लेकर सऊदी अरब की तरफ से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

एपी शफीक देवेंद्र

देवेंद्र