एशियाई मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर हुई घटनाओं में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय

एशियाई मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर हुई घटनाओं में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय

एशियाई मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर हुई घटनाओं में दो लोगों के खिलाफ आरोप तय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 28, 2021 4:58 am IST

सैन फ्रांसिस्को, 28 मार्च (एपी) अमेरिका के सिएटल और सैन फ्रांसिस्को में एशियाई मूल के लोगों को निशना बनाकर हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों पर घृणा अपराध के तहत आरोप लगाए गए हैं।

कोविड-19 महामारी के बीच एशियाई-अमेरिकी लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सैकड़ों लोग एशियाई-अमेरिकी लोगों के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

लॉस एंजिलिस के कोरियाटाउन में एक रैली में वक्ता टैमी किम ने कहा, ‘‘ हम इस देश में लगातार बाहरी जैसा व्यवहार किया जाना स्वीकार नहीं कर सकते।’’

‘सिएटल टाइम्स’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शुक्रवार को वाशिंगटन के किंग काउंटी के अभियोजकों ने 51 वर्षीय क्रिस्टोफर हैमर को एशियाई मूल की महिला और बच्चों को निशाना बनाने की दो घटनाओं में आरोपी बनाया है।

वहीं, सैन फ्रांसिस्को का विक्टर हैम्बर्टो ब्राउन पहली बार अदालत में पेश हुआ। अधिकारियों ने बताया कि उस पर आरोप है कि उसने एशियाई-अमेरिकी एक व्यक्ति को बस अड्डे पर मुक्के मारे और अपशब्द कहे।

एपी स्नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में