BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर शीही से मुलाकात की, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर शीही से मुलाकात की, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर शीही से मुलाकात की, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा
Bhasha
Published: 23 Jul 2026 | 11:36 amModified: 23 Jul 2026 | 11:36 am

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 23 जुलाई (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर एवं नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी पर चर्चा की।

क्वात्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति शीही के समर्थन की सराहना भी की।

क्वात्रा ने कहा, ‘‘सीनेटर टिम शीही के साथ बैठक बहुत अच्छी रही। युद्ध का अनुभव रखने वाले पूर्व सैनिक के रूप में वह हमारी साझा राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों को लेकर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण रखते हैं। हमने दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण रक्षा साझेदारी पर चर्चा की। भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति उनके समर्थन की सराहना करता हूं।’’

इससे पहले क्वात्रा ने अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय में अवर सचिव जेफरी केसलर और अवर सचिव विलियम किमिट से भी मुलाकात की तथा दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

क्वात्रा ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इंडिया हाउस में अवर सचिव जेफरी केसलर और अवर सचिव विलियम किमिट का स्वागत करके प्रसन्नता हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बातचीत भारत-अमेरिका व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने तथा उद्योग एवं उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत और सुरक्षित आपूर्ति शृंखला साझेदारी विकसित करने के प्रयासों पर केंद्रित रही।’’

भाषा सिम्मी गोला

गोला

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर शीही से मुलाकात की, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm
यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

01 Oct 2026 | 7:11 pm
अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

01 Oct 2026 | 5:45 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm