China Coal Mine Blast: अचानक गूंजी जोरदार धमाके की आवाज और मौत के मुंह में समा गए 80 से ज्यादा लोग, खदान में गैस विस्फोट ने मचाई तबाही, पसरा मातम, अब भी इतने लापता
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 लोगों की मौत
CHINA NEWS/ image sourcE: JasADRxquisites x handle
- चीन की खदान में बड़ा विस्फोट
- हादसे में 82 मजदूरों की मौत
- नौ लोग अब भी फंसे
China Coal Mine Blast: बीजिंग, 23 मई (भाषा) चीन की एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से 82 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। गैस विस्फोट शुक्रवार शाम सात बजकर 29 मिनट पर लिउशेन्यु कोयला खदान में हुआ। विस्फोट के बाद से बचाव अभियान जारी है।
मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत की क्विनयुआन काउंटी में कोयला खदान में विस्फोट होने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। उसने बताया कि खदान के भीतर नौ लोग अब भी फंसे हुए हैं।
घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यापक पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने और घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, इसके कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।
शी ने कहा कि इस हादसे से देशभर के प्राधिकारियों को सबक लेना चाहिए, कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें दूर करने के प्रयास तेज करने चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके। उपप्रधानमंत्री झांग गुओकिंग बचाव अभियान की निगरानी के लिए एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Supreme Court Observation: “अगर माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों के लिए आरक्षण क्यों?”.. जानें SC ने किस मामले पर की ये सख्त टिप्पणी
- Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान.. जानें किसे कहा, ‘ये गवर्मेंट की जमीन है, पाकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं’..
- Vande Bharat: गौवंश की कुर्बानी.. हुमायूं की बदजुबानी! बकरीद से पहले सातवें आसमान पर सियासी पारा, अदालती आदेशों का पालन कराने में कितना कामयाब होगा प्रशासन?

Facebook


