Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान.. जानें किसे कहा, ‘ये गवर्मेंट की जमीन है, पाकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं’..
Nitesh Rane Controversial Statement: महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे ने अवैध कब्जों और घुसपैठियों पर कार्रवाई को लेकर विवादित बयान दिया।
Nitesh Rane Controversial Statement || Image- PTI News File
- नितेश राणे ने अवैध कब्जों और घुसपैठियों पर सख्त बयान दिया।
- बांद्रा अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना हुई।
- कार्रवाई के दौरान हिंसा मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मुंबई: अपने तीखे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर से अवैध निर्माण और कथित बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर सख्त बयान दिया है। (Nitesh Rane Controversial Statement) उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बने अवैध घर और मस्जिदों को हटाया जाएगा। राणे ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया गया था कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों को नहीं रहने दिया जाएगा और सरकार अब उस वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बांद्रा ही नहीं, कई अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की जरूरत है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने आगे कहा कि, जिन जमीनों को खाली कराया गया है, वह सरकार की जमीन है, पकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं। अभी सरकार कई और जगहों से जमीनें खाली कराएगी।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Minister Nitesh Rane says, “If you build illegal homes, mosques on government land, we will uproot them and throw them away… We had already told people during the elections that we don’t want the filth of Bangladeshis and Rohingyas here. We are… pic.twitter.com/IZwtKMLBbE
— ANI (@ANI) May 22, 2026
अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। (Nitesh Rane Controversial Statement) स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और पत्थरबाजी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने हमले के बाद कार्रवाई की।
बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत आने वाले बांद्रा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से से सटे गरीब नगर में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया और करीब 500 अवैध ढांचे ध्वस्त कर दिये गए। पश्चिमी रेलवे ने कहा है कि वह रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अनधिकृत से उसकी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई झुग्गियों को हटाना चाहता था। अधिकारियों द्वारा बुधवार को कथित तौर पर एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने के अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के संबंध में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की

Facebook


