चीन ने छह साल बाद उत्तर कोरिया के लिए उड़ान सेवा शुरू की
चीन ने छह साल बाद उत्तर कोरिया के लिए उड़ान सेवा शुरू की
बीजिंग, 30 मार्च (एपी) चीन ने सोमवार को बीजिंग से उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की। इससे कुछ समय पहले दोनों देशों की राजधानियों के बीच ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की गई थीं।
चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार चीनी राजदूत वांग याजून और अन्य राजनयिकों ने उत्तर कोरिया में एयर चाइना की उड़ान का स्वागत किया।
इससे पहले 12 मार्च को चीन और उत्तर कोरिया के बीच यात्री ट्रेन सेवा शुरू की गई थी।
साल 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से उत्तर कोरिया तक उड़ान और ट्रेन सेवाएं बंद थीं।
उत्तर कोरिया की विमानन कंपनी एयर कोर्यो ने 2023 में दोनों राजधानियों के बीच सेवाएं फिर से शुरू की थीं।
एपी जोहेब शोभना
शोभना

Facebook


