Afghanistan Earthquake Update: अफगानिस्तान में आया भूकंप, कई इलाकों में मची तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12
Afghanistan Earthquake Update: अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
Afghanistan Earthquake Update || Image- National Center for Seismology File
- अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
- अफगानिस्तान में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद मारे गए आठ लोग एक शरणार्थी परिवार के सदस्य थे
- चार और घायलों की मौत के बाद भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
Afghanistan Earthquake Update: इत्तेफाक: अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। काबुल के बाहरी इलाके में बचाव कार्य में मदद करने वाले मोहिबुल्लाह नियाजी ने शनिवार को कहा कि पिछली रात उत्तरी अफगानिस्तान में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद मारे गए आठ लोग एक शरणार्थी परिवार के सदस्य थे जो हाल ही में पड़ोसी ईरान से लौटे थे।
घायलों की इलाज के दौरान हुई मौत
अफगानिस्तान की सरकार के उप प्रवक्ता हमीदुल्ला फितरत ने शनिवार को बताया कि चार और घायलों की मौत के बाद भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। (Afghanistan Earthquake Update) फितरत ने बताया कि काबुल, पंजशीर, लोगार, नंगरहार, लगमान और नूरिस्तान प्रांतों में पांच घर पूरी तरह नष्ट हो गए और 33 अन्य बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 40 परिवार प्रभावित हुए।
कहां था भूकंप का केंद्र?
Afghanistan Earthquake Update: ‘यूरो-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर’ और ‘यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे’ के अनुसार, शुक्रवार के भूकंप का केंद्र (Afghanistan Earthquake Update) अफगानिस्तान के कुंदुज शहर से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में हिंदूकुश पर्वतमाला में था। भूकंप का केंद्र 180 किलोमीटर से अधिक की गहराई पर था। इसके झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Maoist Free News : “अब रेड नहीं, ग्रीन कॉरिडोर है बस्तर” सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, शहीदों को किया नमन
- Israel America Iran War: एक बार फिर ईरान पर बरपेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप बोले- अब बचे हैं केवल 48 घंटे, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कही ये बात
- Harsha Richhariya News : “हर्षा रिछारिया को मुस्लिम शख्स के सीक्रेट ईमेल”, वीडियो में किया ‘लव जिहाद’ का खुलासा, बताया कैसे होता है ब्रेनवाश

Facebook


