Harsha Richhariya News : हर्षा रिछारिया को मुस्लिम शख्स का सीक्रेट ईमेल, वीडियो में किया लव जिहाद का खुलासा, बताया कैसे जिहादी करते है ब्रेनवाश

Harsha Richhariya ने इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति लगातार ईमेल कर रहा था, जिसके जरिए भावनात्मक जुड़ाव और ब्रेनवॉश की प्रक्रिया समझाने की कोशिश की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Harsha Richhariya News : हर्षा रिछारिया को मुस्लिम शख्स का सीक्रेट ईमेल, वीडियो में किया लव जिहाद का खुलासा, बताया कैसे जिहादी करते है ब्रेनवाश

Harsha Richhariya News

Modified Date: April 4, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: April 4, 2026 8:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हर्षा ने अज्ञात व्यक्ति के लगातार ईमेल मिलने का दावा किया।
  • वीडियो में भावनात्मक कमजोरी को ब्रेनवॉश का आधार बताया।
  • समाज की आंतरिक कमियों पर भी सवाल उठाए गए।

नई दिल्ली : Harsha Richhariya News महाकुंभ के दौरान अपनी पहचान बनाने वाली मध्य प्रदेश की हर्षा रिछारिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर नई सामाजिक बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में हर्षा ने उन्हें एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल्स का जिक्र करते हुए लव जिहाद और ब्रेनवॉश की प्रक्रिया पर गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने इसे केवल एक बाहरी साजिश न बताकर, अपने ही धर्म और समाज की आंतरिक कमियों का परिणाम बताया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें लगातार ईमेल कर रहा

हर्षा रिछारिया ने वीडियो में अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें लगातार ईमेल कर रहा था। उस व्यक्ति ने उन्हें पाखंडी कहने के बजाय बड़े ही अपनेपन से उनके स्वास्थ्य, भविष्य की योजनाओं और आर्थिक स्थिति के बारे में पूछा। हर्षा का कहना है कि यहीं से असली खेल शुरू होता है। उन्होंने तर्क दिया कि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से टूटा होता है, तब हमारे अपने ही समाज के लोग उसका साथ देने के बजाय उसका मजाक उड़ाने और उसे फेक बताने में व्यस्त रहते हैं।

Viral Video News ऐसे बनाते है ब्रेनवॉश का आधार

इसी भावनात्मक कमजोरी का फायदा दूसरे धर्म के लोग उठाते हैं और फरिश्ता या सहारा बनकर सामने आते हैं। जब लड़की को लगता है कि उसके अपने उसे नहीं समझ रहे लेकिन एक अजनबी उसे सुन रहा है, तो वह भावनात्मक रूप से उस पर निर्भर हो जाती है, जो आगे चलकर ब्रेनवॉश का आधार बनता है। वीडियो के अंत में हर्षा ने इस पूरी समस्या के लिए समाज को आईना दिखाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे बड़ी कमी हमारे खुद के समाज की है, जो अपनों को संबल देने के बजाय उन्हें नीचा दिखाने का काम करता है। उन्होंने इसे एक ‘कड़वी हकीकत’ बताते हुए “जय श्री राम” के साथ अपनी बात खत्म की।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.