Telangana Wedding Drama News : दूल्हा पहनाने ही वाला था मंगलसूत्र, फिर दुल्हन ने रोक दी शादी! बीच मंडप में रोते हुए बताई ये वजह, फिर दूल्हे ने जो किया

Nizamabad में शादी के दौरान मंगलसूत्र पहनाने से ठीक पहले दुल्हन ने समारोह रोक दिया और बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। इसके बाद दूल्हे ने शादी रद्द करने का फैसला लिया।

Telangana Wedding Drama News : दूल्हा पहनाने ही वाला था मंगलसूत्र, फिर दुल्हन ने रोक दी शादी! बीच मंडप में रोते हुए बताई ये वजह, फिर दूल्हे ने जो किया
Modified Date: April 4, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: April 4, 2026 10:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंगलसूत्र की रस्म के दौरान दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार किया।
  • दुल्हन ने परिवार के दबाव में चुप रहने की बात कही।
  • दूल्हे ने समझदारी दिखाते हुए शादी रद्द कर दी।

निजामाबाद: Telangana Wedding Drama News तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान मंगलसूत्र पहनाने के दौरान दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। रस्में अपने आखिरी चरण में थीं और मंडप खुशियों से भरा हुआ था, लेकिन जैसे ही दूल्हा मंगलसूत्र पहनाने के लिए आगे बढ़ा, दुल्हन के एक फैसले ने न केवल दूल्हे को चौंका दिया, बल्कि वहां मौजूद सभी रिश्तेदारों के होश उड़ा दिए।

मंगलसूत्र डालने के दौरान किया मना

दरअसल दूल्हा वेणुगोपाल जैसे ही दुल्हन पल्लवी के गले में मंगलसूत्र डालने लगा, पल्लवी ने जोर से चिल्लाकर शादी रोक दी। Viral Video News  उसने सबके सामने रोते हुए सच बताया कि वह किसी और से प्यार करती है और परिवार के दबाव व समाज के डर से अब तक चुप थी। उसने साफ कर दिया कि वह अपनी मर्जी के बिना यह शादी नहीं कर सकती।

परिवार ने मनाया, लेकिन नहीं मानी दुल्हन

पल्लवी की बात सुनकर उसके माता-पिता और रिश्तेदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पल्लवी को घेर लिया और काफी देर तक समझाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शादी के बाद सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। इसके बाद पल्लवी ने कहा की वह उस व्यक्ति के अलावा किसी और की पत्नी नहीं बन सकती, जिससे वह प्यार करती है।

दूल्हे ने लिया शादी रद्द करने का निर्णय

इसके बाद दूल्हे इस पूरी स्थिति में दूल्हे वेणुगोपाल ने समझदारी दिखते हुए कहा की वह ऐसी लड़की से जबरदस्ती शादी नहीं करेगा जो उससे प्यार नहीं करती। वेणुगोपाल ने दुल्हन के फैसले का सम्मान किया और खुद शादी रद्द करने का निर्णय लिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.