तिब्बत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 16 हुई, करीब 550 लोग लापता
तिब्बत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 16 हुई, करीब 550 लोग लापता
बीजिंग, 30 अगस्त (भाषा) नेपाल सीमा के पास तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 16 हो गई, जबकि 49 भारतीय समेत 546 लोग अब भी लापता हैं। चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भीषण बाढ़ 26 अगस्त को ग्यीरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन बंदरगाह पर आई थी, जहां तिब्बत में प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने के लिए दोनों ओर सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे।
तिब्बत के ग्यीरोंग काउंटी में राहत और बचाव अभियान संचालित कर रहे चीनी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस विनाशकारी आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
नेपाल में इस आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हो गई है, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय हैं।
लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18 और ब्रिटेन के 15 नागरिक शामिल हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, जर्मनी, रूस और आयरलैंड के नागरिक भी लापता हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने लापता लोगों के देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को इसकी सूचना दे दी है।
शिन्हुआ ने बताया कि कई दौर की तलाश, घटनास्थल के निरीक्षण और बंदरगाह पर लोगों की जांच के बाद ग्यीरोंग काउंटी में अब कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


