Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया किसानों की बदलती किस्मत का राज! कभी कम पसंद किया जाने वाला ये फल बना कमाई का बड़ा जरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देश में बढ़ती एवोकैडो की खेती का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक, अंतर-फसली खेती और डायरेक्ट मार्केटिंग के जरिए किसान एवोकैडो से अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं।

Mann Ki Baat : PM मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया किसानों की बदलती किस्मत का राज! कभी कम पसंद किया जाने वाला ये फल बना कमाई का बड़ा जरिया

Mann Ki Baat : Image Source : FILE

Modified Date: August 30, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: August 30, 2026 1:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने 'मन की बात' में एवोकैडो की बढ़ती खेती का किया जिक्र
  • पीएम मोदी ने 'मन की बात' में एवोकैडो की बढ़ती खेती का किया जिक्र
  • आधुनिक तकनीक और डायरेक्ट मार्केटिंग से किसानों की आय बढ़ने पर दिया जोर

नई दिल्ली : Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के ज़रिये देशवासियों को संबोधित किया। ‘मन की बात’ के इस 137वें एपिसोड में उन्होंने देश में बढ़ती एवोकैडो (Avocado) की खेती और इससे किसानों की बदलती किस्मत का विशेष रूप से जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि जो फल पहले भारत में कम जाना जाता था और जिसकी मांग सीमित थी, वह आज लोगों की डाइनिंग टेबल के साथ-साथ प्रीमियम और हेल्थ मार्केट की पहली पसंद बन चुका है।

यूट्यूब के जरिए जानकारी जुटाकर एवोकैडो का उत्पादन किया

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के कडापा के किसान वरदराज, तमिलनाडु के कोडाइकनाल के चंद्रशेखरन और कर्नाटक के चिकमगलूर के कॉफी किसानों का उदाहरण दिया। Avocado Farming वरदराज ने यूट्यूब के जरिए जानकारी जुटाकर करीब 4 टन एवोकैडो का उत्पादन किया और सीधे स्थानीय दुकानों में सप्लाई कर अपनी कमाई में बड़ा इजाफा किया।

एवोकैडो ने छोटे किसानों की आय को दिया पंख

 

वहीं, चिकमगलूर के किसान कॉफी और काली मिर्च के साथ एवोकैडो की अंतर-फ़सली खेती कर अतिरिक्त मुनाफा कमा रहे हैं। पीएम ने कहा कि शहरों में लोकप्रिय हो रहा ‘एवोकैडो टोस्ट’ अब देश के नवोन्मेषी किसानों की आय बढ़ाने का जरिया बन चुका है।प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सलाह, आधुनिक तकनीकों और डायरेक्ट मार्केटिंग को किसानों की सफलता का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी एवोकैडो ने एक तरफ जहां लोगों का स्वाद बढ़ाया है, वहीं दूसरी तरफ छोटे किसानों की आय को भी नए पंख दिए हैं।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.