ड्रोन हमले के कारण अबू धाबी में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर लगी आग

ड्रोन हमले के कारण अबू धाबी में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर लगी आग

ड्रोन हमले के कारण अबू धाबी में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर लगी आग
Modified Date: May 17, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: May 17, 2026 4:39 pm IST

काहिरा, 17 मई (एपी) ड्रोन हमले के कारण रविवार को अबू धाबी में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर आग लग गई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अल धाफरा में बरकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर स्थित एक विद्युत जनरेटर में आग लग गई।

इसमें कहा गया है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और रेडियोधर्मी विकिरण सुरक्षा स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

यह ड्रोन हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम जारी है, लेकिन तनाव अब भी बहुत अधिक है और इससे पश्चिम एशिया में फिर से खुला युद्ध छिड़ने का खतरा है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में