प्रधानमंत्री मोदी की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ का बेसब्री से इंतजार : स्लोवाकिया के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ का बेसब्री से इंतजार : स्लोवाकिया के राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ का बेसब्री से इंतजार : स्लोवाकिया के राष्ट्रपति
Modified Date: June 13, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: June 13, 2026 6:14 pm IST

ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 13 जून (भाषा) स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने शनिवार को कहा कि वह ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने मोदी की इस यात्रा को “ऐतिहासिक” बताया और कहा कि इससे स्लोवाकिया और भारत के बीच सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

मोदी 14 और 15 जून को स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। वर्ष 1993 में आजादी मिलने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस मध्य यूरोपीय देश का यह पहला दौरा होगा।

राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आपकी ऐतिहासिक यात्रा नयी दिल्ली में हुई हमारी अच्छी बातचीत को आगे बढ़ाएगी और स्लोवाकिया-भारत सहयोग के लिए नए अवसर खोलेगी।”

पेलेग्रिनी, मोदी की यात्रा की घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

इससे पहले शनिवार सुबह, फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि वह ब्रातिस्लावा में पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करने और साथ ही कारोबारी क्षेत्र के दिग्गजों से मिलने के लिए उत्सुक हैं। मोदी फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता मजबूत व्यावसायिक और व्यापारिक संबंधों के लिए अनगिनत अवसर प्रदान करता है।”

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में