नेपाल के बैतड़ी जिले में भूकंप

नेपाल के बैतड़ी जिले में भूकंप

नेपाल के बैतड़ी जिले में भूकंप
Modified Date: September 22, 2024 / 07:47 pm IST
Published Date: September 22, 2024 7:47 pm IST

काठमांडू, 22 सितंबर (भाषा) पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में रविवार दोपहर हल्का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 रही।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया कि भूकंप दोपहर 2.09 बजे आया और इसका केंद्र शिवलिंग में था।

भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

पश्चिमी नेपाल के बझांग जिले के माझीगांव के आसपास 18 सितंबर को भूकंप आया था। हाल ही में पश्चिमी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में