नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप

नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: December 19, 2022 / 12:53 am IST
Published Date: December 19, 2022 12:53 am IST

काठमांडू, 18 दिसंबर (भाषा) नेपाल में रविवार रात 4.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

देश के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, रात 10 बजकर 53 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई जिसका केंद्र काठमांडू के पश्चिम में 50 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में था।

भूकंप काठमांडू और आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया। हालांकि, संपत्ति के नुकसान या किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में