नेपाल के पूर्वी रुकुम जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के पूर्वी रुकुम जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के पूर्वी रुकुम जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: July 19, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 19, 2026 6:12 pm IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 19 जुलाई (भाषा) नेपाल के लुंबिनी प्रांत के पूर्वी रुकुम जिले में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे आए भूकंप का केंद्र पूर्वी रुकुम के कोल क्षेत्र में था, जो काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों रोल्पा, बागलुंग और म्याग्दी में भी महसूस किए गए।

केंद्र के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी लोक विजय अधिकारी ने बताया कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

नेपाल में हर वर्ष कई बार भूकंप आते हैं और यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र-4 और 5 में है, जिसके कारण इसे भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में