पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं
Modified Date: June 27, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: June 27, 2026 9:07 pm IST

पेशावर, 27 जून (एपी) पाकिस्तान और पड़ोसी अफ़गानिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इसमें अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इसके झटके इस्लामाबाद के साथ-साथ पूर्वी पंजाब प्रांत और उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में भी महसूस किए गए, जो अफ़गानिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में भी इसके झटके महसूस किए गए।

खैबर पख्तूनख्वा में आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि ज़िला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अनवर शहज़ाद ने कहा कि शुरुआती खबरों में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

पाकिस्तान एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आता रहता है।

एपी

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में