Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर लहराई थी तलवार, वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन
Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले सब इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया गया है।
Bihar Sub-Inspector Viral Video/Image Credit: X Handle
- मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस में सब इंस्पेक्टर ने वर्दी में लहराई थी तलवार।
- सब इंस्पेक्टर के तलवार रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ था वायरल।
- वीडियो वायरल होने के बादसब इंस्पेक्टर को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
Bihar Sub-Inspector Viral Video: पटना: बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी पहनकर तलवार लहराने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई।
सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है मुस्तकीम खान
पुलिस अधिकारी की पहचान जिले के कांटी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान के रूप में हुई है। (Bihar Sub-Inspector Viral Video) घटना की पुष्टि करते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पुलिस लाइन भेजा जाएगा।’’
शरीर पर वर्दी और हाथ में तलवार।
मुहर्रम के दिन इंटरनेट पर छा गए मुजफ्फरपुर का यह पुलिसकर्मी। pic.twitter.com/9sXXRiDcAl— The Bihar (@Thebihar_in) June 27, 2026
अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
Bihar Sub-Inspector Viral Video: मुजफ्फरपुर (पश्चिम) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया वीडियो शुक्रवार का प्रतीत होता है और तलवार लहराते दिख रहे पुलिस अधिकारी की पहचान एक उपनिरीक्षक के रूप में हुई है। हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।’’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gwalior Tree Transplantation Scam High Court : विकास के नाम पर करोड़ों खर्च… फिर भी नहीं बच पाए 100 साल पुराने पेड़! अब हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम
- IND W vs AUS W T20 World Cup: क्या महिला क्रिकेट टीम रच पाएगी इतिहास?.. करो या मरों के मुकाबले में इस मजबूत टीम से होने वाली है आखिरी भिड़ंत..
- Jagannath Mandir News: इस दिन बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना पड़ेगा इंतजार, जानें मंदिर प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला

Facebook


