पश्चिमी नेपाल के जुमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पश्चिमी नेपाल के जुमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पश्चिमी नेपाल के जुमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए
Modified Date: June 25, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: June 25, 2026 5:25 pm IST

काठमांडू, 25 जून (भाषा) पश्चिमी नेपाल के जुमला में बृहस्पतिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हिमालयी देश के कर्णाली प्रांत में पड़ोसी जिलों कालिकोट और मुगु में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल भूकंप अनुसंधान और निगरानी केंद्र (एनईआरएमसी) के अनुसार, सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र काठमांडू से लगभग 700 किलोमीटर पश्चिम में जुमला जिले के तामती में था।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

इससे पहले 21 जून को, पश्चिमी प्रांत के हुमला जिले के श्रीनगर में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में