मेक्सिकन गिरोह से जुड़े ड्रोन की सूचना के बाद एल पासो वायुक्षेत्र बंद किया गया : अमेरिकी अधिकारी

मेक्सिकन गिरोह से जुड़े ड्रोन की सूचना के बाद एल पासो वायुक्षेत्र बंद किया गया : अमेरिकी अधिकारी

मेक्सिकन गिरोह से जुड़े ड्रोन की सूचना के बाद एल पासो वायुक्षेत्र बंद किया गया : अमेरिकी अधिकारी
Modified Date: February 11, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: February 11, 2026 9:16 pm IST

वाशिंगटन, 11 फरवरी (एपी) अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि मैक्सिकन गिरोह के ड्रोन द्वारा हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद एल पासो का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि रक्षा विभाग ने ड्रोन को निष्क्रिय करने के लिए कार्रवाई की।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन और रक्षा विभाग दोनों ने यह निर्धारित किया है कि वाणिज्यिक यात्रा को कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि कितने ड्रोन शामिल थे या उन्हें निष्क्रिय करने के लिए विशेष रूप से क्या कार्रवाई की गई थी।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में