LPG Cylinder Price Today: रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे!

LPG Cylinder Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

LPG Cylinder Price Today: रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे!

(LPG Cylinder Price Today/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 21, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: April 21, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
  • IOC, HPCL और BPCL ने कीमतें स्थिर रखीं
  • घरेलू एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Today in India: इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है।

सरकार ने क्या कहा?

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।

घरेलू और कमर्शियल सप्लाई में सुधार

सरकारी जानकारी के अनुसार घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही ऑटो एलपीजी यानी वाहनों में उपयोग होने वाली गैस की खपत भी तेजी से बढ़ी है। पहले जहां यह 177 टन प्रतिदिन थी, जो अब बढ़कर लगभग 350 टन प्रतिदिन हो गई है।

छोटे सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाई

सरकार ने 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता भी बढ़ाई है। इसके लिए देशभर में 7,000 से अधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। जिनमें बड़ी संख्या में सिलेंडर बेचे गए। 23 मार्च से अब तक करीब 18.45 लाख छोटे सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें क्योंकि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है।

प्रमुख शहरों में एलपीजी के ताजा रेट

देश के कई शहरों में रेट स्थिर हैं। कोलकाता में घरेलू 939 रुपये और कमर्शियल 2208 रुपये, जलपाईगुड़ी में 966.50 रुपये और 2449 रुपये, रायपुर में 984.50 रुपये और 2301 रुपये, पटना में 1011 रुपये और 2365 रुपये प्रति सिलेंडर है। देहरादून, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अंडमान जैसे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

भारत के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा दाम (घरेलू और कमर्शियल)

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
दिल्ली 913 2078.50
कोलकाता 939 2208
जलपाईगुड़ी 966.50 2449
रायपुर 984.50 2301
पटना 1011 2365
देहरादून 932 2136
लखनऊ 950.50 2201
जयपुर 916.50 2031
मुंबई 912.50 2031
अंडमान 989 2496.50
चेन्नई 928.50 2246.50
बेंगलुरु 915.50 2161
हैदराबाद 965 2321

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।