Khandwa Rukhsar Wedding: प्यार के लिए तोड़ी मज़हब की बेड़ियां! धर्म परिवर्तन कर पहले रुखसार से बनी राधिका, फिर हिंदू युवक से रचाई शादी.

Khandwa Rukhsar Wedding: मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ एक अनोखा विवाह सुर्खियों में है। दरअसल, यहां के अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर राजस्थान के रहने वाली मुस्लिम युवती रुखसार खान ने अपने हिंदू प्रेमी अजय के साथ शादी रचाई है।

Khandwa Rukhsar Wedding: प्यार के लिए तोड़ी मज़हब की बेड़ियां! धर्म परिवर्तन कर पहले रुखसार से बनी राधिका, फिर हिंदू युवक से रचाई शादी.

khandwa wedding/ image source: ibc24

Modified Date: April 21, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: April 21, 2026 10:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • खंडवा में अनोखा प्रेम विवाह
  • रुखसार बनी राधिका, धर्म परिवर्तन
  • महादेवगढ़ मंदिर में सात फेरे

Khandwa Rukhsar Wedding: खंडवा: अक्षय तृतीया पर खंडवा के महादेवगढ़ में हुआ अनोखा विवाह। प्यार के लिए तोड़ी मज़हब की बेड़ियां। धर्म परिवर्तन कर पहले रुखसार से बनी राधिका। खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर आकर प्रेमी अजय से रचाई शादी। रुखसार राजस्थान तो अजय भोपाल के रहने वाले।

Akshaya Tritiya wedding: मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ अनोखा विवाह

अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर में वैवाहिक कार्य का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन, मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ एक अनोखा विवाह सुर्खियों में है। दरअसल, यहां के अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर राजस्थान के रहने वाली मुस्लिम युवती रुखसार खान ने अपने हिंदू प्रेमी अजय के साथ शादी रचाई है। इतना ही नहीं अपने प्यार के लिए मजहब की बेड़ियों को तोड़कर रुखसार ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन हिंदू धर्म में घर वापसी भी कर ली है। बताया जा रहा है, कि रुखसार और अजय उस वक्त संपर्क में आए जब अजय मध्य प्रदेश के भोपाल से नौकरी के सिलसिले में राजस्थान पहुंचे थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह आम बातचीत बेइंतहा मोहब्बत में बदल गई।

interfaith marriage Khandwa: मंदिर समिति के सामने जोड़े ने रचाई शादी

परिवार वाले हिंदू युवक से रिश्ते पर राजी नहीं होते इसीलिए रुखसार ने अपने प्यार को पाने की कसम खाई और अजय के साथ अपनी इच्छा से खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंच गई। जहां दोनों ने मंदिर समिति के सामने विवाह करने की बात कही। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने सनातन वैदिक पद्धति से सबसे पहले रुखसार की घर वापसी करवाई। जिसके बाद वह रुखसार से राधिका बन गई, सनातन धर्म में घर वापसी करने के बाद रुखसार से राधिका बनी युवती ने अपने प्रेमी अजय के साथ महादेव तथा अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे दिए और विवाह बंधन में बन गई।

इन्हें भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।