यूनान के प्रसिद्ध लोक गायक टॉलिस वोस्कोपोलोस का निधन

यूनान के प्रसिद्ध लोक गायक टॉलिस वोस्कोपोलोस का निधन

यूनान के प्रसिद्ध लोक गायक टॉलिस वोस्कोपोलोस का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 19, 2021 3:38 pm IST

एथेंस, 19 जुलाई (एपी) यूनान के प्रसिद्ध लोक गायक, गीतकार एवं अभिनेता टॉलिस वोस्कोपोलोस का सोमवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और उनका करियर छह दशकों से भी अधिक समय तक चला।

यूनान की मीडिया के मुताबिक आधुनिक यूनानी लोक संगीत के स्टार माने जाने वाले वोस्कोपोलोस का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। श्वास संबंधी परेशानियों के कारण उन्हें कुछ सप्ताह पहले एथेंस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने 81वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए।

यूनान के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस के अलावा देश के अन्य गणमान्य लोगों ने वोस्कोपोलोस के निधन पर शोक जताया है।

वोस्कोपोलोस का जन्म 26 जुलाई 1940 को यूनान के मुख्य बंदरगाह शहर पीरियस में हुआ था। उनके माता-पिता एशिया से आए शरणार्थी थे। वोस्कोपोलोस ने 1953 में एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया।

वोस्कोपोलोस को 1968 में ‘अगोनिया’ गीत ने अपार सफलता दिलाई और उस समय इस गाने की तीन लाख से अधिक कॉपी बिकीं जोकि यूनानी संगीत जगत में एक रिकार्ड था। वोस्कोपोलोस ने फरवरी 2020 में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी।

एपी

रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में