इजराइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी मृतकों की संख्या 42,000 से अधिक हुई : गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

इजराइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी मृतकों की संख्या 42,000 से अधिक हुई : गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - October 9, 2024 / 03:09 PM IST,
    Updated On - October 9, 2024 / 03:09 PM IST

दीर अल बला, नौ अक्टूबर (एपी) गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 42,000 से अधिक हो गयी है।

मंत्रालय ने अपनी गणना में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर किया है। उसने बताया कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं व बच्चे हैं।

इसने बुधवार को कहा कि युद्ध की शुरुआत से अब तक 42,010 फलस्तीनी मारे गए हैं और 97,720 घायल हुए हैं। यह लड़ाई हमास द्वारा सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुई थी।

एपी प्रशांत नरेश

नरेश