तनाव कम करने के लिए यूनान और तुर्किये के नेता करेंगे वार्ता

तनाव कम करने के लिए यूनान और तुर्किये के नेता करेंगे वार्ता

तनाव कम करने के लिए यूनान और तुर्किये के नेता करेंगे वार्ता
Modified Date: February 11, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: February 11, 2026 5:13 pm IST

अंकारा, 11 फरवरी (एपी) यूनान के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोताकिस बुधवार को तुर्किये की यात्रा के लिए रवाना हुए, जहां दोनों देशों के बीच वार्ता होने की उम्मीद है।

यह यात्रा ऐसे समय में संवाद बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है जब दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

वरिष्ठ मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आने वाले मित्सोताकिस तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से मुलाकात करेंगे।

यह वार्ता उच्च स्तरीय सहयोग परिषद के तहत एक पहल है जिसे नाटो के दोनों सहयोगियों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया था।

यूनान और तुर्किये के बीच समुद्री सीमाओं, साइप्रस और पूर्वी भूमध्य सागर में ‘ड्रिलिंग’ अधिकारों सहित कई मुद्दों पर मतभेद बना हुआ है।

तुर्किये ने यूनान, इजराइल और साइप्रस के बीच बढ़ते रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर भी चिंता व्यक्त की है, जो अंकारा को हाशिए पर धकेल रहा है और जिसे कुछ लोग क्षेत्र में तुर्किये के प्रभाव का मुकाबला करने के प्रयास के रूप में देखते हैं।

एपी शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में