हिज़्बुल्ला ने युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इज़राइल पर किया हमला

हिज़्बुल्ला ने युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इज़राइल पर किया हमला

हिज़्बुल्ला ने युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए इज़राइल पर किया हमला
Modified Date: April 22, 2026 / 10:27 am IST
Published Date: April 22, 2026 10:27 am IST

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल (एपी) ईरान समर्थित लेबनानी चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला ने शुक्रवार को 10 दिवसीय युद्धविराम लागू होने के बाद पहली बार इजराइली सेना पर रॉकेट और ड्रोन दागे। लेबनानी चरमपंथी समूह ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

समूह का कहना है कि यह हमले इजराइल द्वारा किए गए ‘‘स्पष्ट और दस्तावेजी उल्लंघनों’’ (युद्धविराम उल्लंघन) के जवाब में किए गए है।

उसने कहा कि इजराइल ने ‘‘दक्षिणी लेबनान में नागरिकों पर हमले किए और उनके घरों तथा गांवों को नष्ट कर’’ दिया था।

इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि वह दक्षिणी लेबनान में एक ‘बफर जोन’ बनाए रखना चाहते हैं और इजराइली सेना ने एक क्षेत्र का नक्शा जारी किया है जिसे वह ‘‘अग्रणी रक्षा रेखा’’ कहती है। यह इलाका लेबनान में कई मील तक फैला हुआ है, जिसमें कई गांव शामिल हैं जिनके निवासियों को लौटने की अनुमति नहीं दी गई है।

एपी

यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में