हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को ‘गोल्डन लायन’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को ‘गोल्डन लायन’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को ‘गोल्डन लायन’ पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
Modified Date: July 6, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: July 6, 2026 6:09 pm IST

लॉस एंजिलिस, छह जुलाई (भाषा) ‘माइकल क्लेटन’, ‘ग्रेविटी’, ‘ओशन्स इलेवन’, ‘जे केली’ और ‘ईआर’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को 83वें वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित ‘गोल्डन लायन’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मनोरंजन समाचार संस्था ‘वैराइटी’ के अनुसार, यह फिल्म महोत्सव दो सितंबर से 12 सितंबर तक इटली के लिडो डि वेनेजिया में आयोजित किया जाएगा।

अभिनेता ने वर्ष 1978 में ‘सेंटेनियल’ सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और बाद में वह निर्माता तथा निर्देशक के रूप में भी उभरे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “वेनिस में मेरे कई यादगार पल रहे हैं। यह महोत्सव निस्संदेह मेरा पसंदीदा है और ‘गोल्डन लायन’ मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है… शायद इसका मतलब यह भी है कि मैं बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन मैं इसे खुशी-खुशी स्वीकार करता हूं।”

इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत 1932 में काउंट ज्यूसेप वोल्पी, लुसियानो डी फ़ेओ और एंटोनियो माराइनी ने की थी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को कला, मनोरंजन और उद्योग के तौर पर बढ़ावा देना है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में