Home » World » Sheikh Hasina Net Worth: A death sentence and a question worth millions! How much wealth does former Bangladesh PM Sheikh Hasina own, and where does her wealth extend?
Sheikh Hasina Net Worth: फांसी की सजा और करोड़ों का सवाल! कितनी दौलत की मालकिन हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना और कहां-कहां तक फैली है उनकी संपत्ति?
Ads
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी मानकर फांसी की सजा दी गई है। इस बीच उनकी संपत्ति को लेकर विवाद है। आधिकारिक दस्तावेजों में 4.36 करोड़ टका बताई गई है, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स में विशाल साम्राज्य का दावा किया जा रहा है।
Sheikh Hasina Net Worth: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की ‘आयरन लेडी’ कही जाने वाली शेख हसीना को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला ढाका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मचा रहा है। देश में पिछले साल शुरू हुए छात्र आंदोलन और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद यह कदम अवामी लीग की सरकार के लिए एक बड़ा झटका है।
शेख हसीना की संपत्ति
फांसी की सजा के बाद उनकी दौलत को लेकर भी चर्चा जोर पकड़ गई है। 2022 की आय पर आधारित सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, शेख हसीना की कुल संपत्ति लगभग 4.36 करोड़ बांग्लादेशी टका है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत खेती, कृषि और मछली पालन बताया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बचत को फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग बॉन्ड में निवेश किया है, जिससे उन्हें नियमित ब्याज मिलता है।
सरकारी संपत्ति विवरण
खेती की जमीन: लगभग 15 बीघा, चुनावी हलफनामे के अनुसार अनुमानित मूल्य 6 लाख टका।
प्लॉट: 34 लाख टका से अधिक मूल्य के प्लॉट।
आवासीय मकान: तीन मंजिला इमारत, कीमत 5 लाख टका।
विदेशी और आलीशान संपत्तियां
सरकारी दस्तावेजों में सीमित संपत्ति दिखाई गई है, लेकिन मीडिया और वित्तीय रिपोर्ट्स में उनका वास्तविक दौलत काफी ज्यादा बताया गया है।
ढाका हवेली: 3 मिलियन डॉलर मूल्य, बहन के नाम पर।
चटगांव: चटगांव में भी उनका एक घर है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बहन के नाम पर रजिस्टर्ड है।
सिलहट में मकान: वर्ष 2020 में सिलहट में अपार्टमेंट 1 मिलियन डॉलर में खरीदा गया।
लंदन का मकान: ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार उनका मकान वहां भी मौजूद है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि यह संपत्ति सीधे उनके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है।
सिंगापुर और दुबई: कुछ प्रॉपर्टी।
लग्जरी कार: 47 लाख टका मूल्य की कार, उपहार स्वरूप।
वास्तविक दौलत का अनुमान
जहां सरकारी आंकड़े सीमित संपत्ति बताते हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय विश्लेषकों का दावा है कि हसीना की वास्तविक दौलत उनके घोषित आंकड़ों से कई गुना ज्यादा हो सकती है। उदाहरण के लिए, उनके घर पर काम करने वाले एक नौकर के पास कथित तौर पर 284 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह वर्तमान में अमेरिका में रहता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हसीना के पास कितनी दौलत होगी।