सिंगापुर में सैकड़ों योग प्रेमियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

सिंगापुर में सैकड़ों योग प्रेमियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

सिंगापुर में सैकड़ों योग प्रेमियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया
Modified Date: June 21, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: June 21, 2026 4:41 pm IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 21 जून (भाषा) सिंगापुर में रविवार को एक राज्य मंत्री और भारतीय मूल के लोगों समेत सैकड़ों योग प्रेमियों ने उत्साह और समावेशन की भावना के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में अपनाए जाने के बाद से, हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल के कार्यक्रम का विषय ‘ बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत भारत के उच्चायोग ने इस प्राचीन अभ्यास को लोगों के करीब लाने के लिए कई आरंभिक कार्यक्रम और योग सत्र आयोजित किए।

इस मौके पर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पाक अंबुले ने कहा, ‘‘सिंगापुर ने बहुसंस्कृतिवाद , कल्याण और संपोषणीय विकास के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता संग योग को उत्साह और समावेशन भावना के साथ अपनाया है।’’

भारतीय उच्चायुक्त ने ‘गार्डन बाय द बे’ में सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और इस द्वीप-देश के बहु-राष्ट्रीय समुदाय के योग प्रेमियों का स्वागत किया।

संस्कृति, समुदाय और युवा मंत्रालय तथा परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री बे याम केंग भी सिंगापुर सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें लगभग 350 योग प्रेमी मौजूद थे।

इस मौके पर बे याम केंग ने कहा, ‘‘आज जैसे कार्यक्रम सिंगापुर और भारत के बीच गहरे और पुराने सांस्कृतिक एवं आपसी संबंधों की याद दिलाते हैं। योग उन कई सांस्कृतिक कड़ियों में से एक है जो हमारे लोगों को एक-दूसरे के करीब लाती हैं – जैसे खान-पान, संगीत, कला और त्योहार – और ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी साझा विरासत को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं।’’

एम्बुले ने कहा, ‘‘यह देखना प्रेरणादायक है कि योग रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन रहा है और पूरे द्वीप पर स्कूलों, पार्कों, सामुदायिक जगहों और वेलनेस सेंटरों में फल-फूल रहा है।’’

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में