पाकिस्तान के सिंध में कक्षा की छत गिरने से 10 छात्राएं घायल

पाकिस्तान के सिंध में कक्षा की छत गिरने से 10 छात्राएं घायल

पाकिस्तान के सिंध में कक्षा की छत गिरने से 10 छात्राएं घायल
Modified Date: August 12, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: August 12, 2026 8:35 pm IST

कराची, 12 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में बुधवार को एक विद्यालय में कक्षा की छत गिरने से 10 छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दादू जिले के मेहर इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय की इमारत जर्जर हालत में थी और जब कक्षाएं चल रही थीं, उसी दौरान एक कक्षा की छत ढह गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्राओं को दादू के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना सनवाल क्रेटो गांव में हुई, जहां स्थानीय निवासी कुछ समय से स्कूल भवन की खराब स्थिति की शिकायत कर रहे थे। यह घटना सिंध में स्कूलों के बुनियादी ढांचे की स्थिति और शिक्षा तक पहुंच को लेकर चिंता के बीच हुई है।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में