ईरान ने जल्द संघर्ष विराम नहीं किया तो उसके असैन्य ढांचे को निशाना बनाया जाएगा : ट्रंप

ईरान ने जल्द संघर्ष विराम नहीं किया तो उसके असैन्य ढांचे को निशाना बनाया जाएगा : ट्रंप

ईरान ने जल्द संघर्ष विराम नहीं किया तो उसके असैन्य ढांचे को निशाना बनाया जाएगा : ट्रंप
Modified Date: March 30, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: March 30, 2026 5:58 pm IST

वाशिंगटन, 30 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को नए सिरे से धमकी देते हुए कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को नेस्तनाबूद कर देगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि उनका प्रशासन सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ ‘‘गंभीर बातचीत’’ कर रहा है। उन्होंने साथ ही धमकी दी कि यदि ‘शीघ्र’ कोई समझौता नहीं होता है तो खाड़ी देश के ऊर्जा संसाधनों को बड़े पैमाने पर नष्ट कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि बहुत प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी आशंका बहुत अधिक है, और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम ईरान में अपनी कार्रवाई का समापन उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खार्ग द्वीप (और संभवतः सभी विलवणीकरण संयंत्रों!) को उड़ाकर और पूरी तरह से नष्ट करके करेंगे।’’

एपी धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में