स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित आप्रवासियों को अमेरिकी वीजा देने से किया जा सकता है मना: रिपोर्ट

स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित आप्रवासियों को अमेरिकी वीजा देने से किया जा सकता है मना: रिपोर्ट

स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित आप्रवासियों को अमेरिकी वीजा देने से किया जा सकता है मना: रिपोर्ट
Modified Date: November 8, 2025 / 01:07 am IST
Published Date: November 8, 2025 1:07 am IST

न्यूयार्क, सात नवंबर (भाषा) ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे अमेरिका आने के इच्छुक उन व्यक्तियों को अयोग्य मानें, जो पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इसने कहा कि ऐसे लोग अंततः सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं।

केएफएफ हेल्थ न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में रहने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने वाले विदेशियों को “कुछ विशेष चिकित्सीय स्थितियों के कारण अस्वीकार किया जा सकता है।”

रिपोर्ट में विदेश विभाग द्वारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में जारी दिशानिर्देशों का हवाला दिया गया है।

केएफएफ द्वारा उद्धृत पत्र के अनुसार, ‘आपको आवेदक के स्वास्थ्य पर विचार करना चाहिए, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं – जिनमें हृदय रोग, श्वसन रोग, कैंसर, मधुमेह, चयापचय संबंधी रोग, तंत्रिका संबंधी रोग और मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं। इनपर सैकड़ों-हजारों अमेरिकी डॉलर खर्च करनी पड़ सकती है।’

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में