Iran-Israel War News: अगर आप भी करना चाहते हैं ईरान की मदद, तो इस अकाउंट में ट्रांसफर करें पैसे, दूतावास ने शेयर की बैंक डिटेल्स

Iran-Israel War News: नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतवास ने मदद के लिए बैंक डिटेल्स शेयर की है।

Iran-Israel War News: अगर आप भी करना चाहते हैं ईरान की मदद, तो इस अकाउंट में ट्रांसफर करें पैसे, दूतावास ने शेयर की बैंक डिटेल्स

Iran-Israel War News/Image Credit:X Handle

Modified Date: March 14, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: March 14, 2026 7:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युद्ध के बीच ईरान लगा रहा मदद की गुहार।
  • ईरान के दूतवास ने मदद के लिए शेयर की बैंक डिटेल्स।
  • ईरान के दूतवास WhatsApp नंबर भी किया जारी।

Iran-Israel War News: नई दिल्ली: ईरान समेत समूचा मध्य एशिया इन दिनों भीषण युद्ध की चपेट में है। इजरायल और अमेरिका आयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। हालांकि दोनों ही तरफ से जमकर हमले हो रहे है। इस युद्ध से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो रहा है। ईरान में इस समय भीषण तबाही मची हुई है। (Iran-Israel War News) वहीं कई देश ऐसे भी जो ईरान की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

ईरानी दूतावास ने जारी किए बैंक डिटेल्स

इसी बीच नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतवास ने मदद के लिए बैंक डिटेल्स शेयर की है। बैंक डिटेल्स शेयर करते हुए ईरानी दूतावास ने कहा है कि, हमारे भारतीय भाई-बहन युद्ध से प्रभावित ईरानी देशवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए बैंक डिटेल्स साझा की गई है। (Iran-Israel War News) जो भी ईरान की मदद करना चाहता है वो इस बैंक डिटेल्स के माध्यम से सहायता कर सकता है। इतना ही नहीं ईरानी दूतावास ने एक नंबर भी जारी किया अहॉ जिस पर आप स्क्रीनशॉट या भुगतान की रसीद WhatsApp के माध्यम से भेज सकते हैं।

ईरानी दूतावास द्वारा जारी किए गए बैंक डिटेल्स:-

Bank Account Name: Embassy of Iran
Bank Account Number: 11084232535
IFS Code: SBIN0000691

राष्ट्रपति के आदेश पर रवाना हुआ विमान

Iran-Israel War News:  वही इस युद्ध के बीच ईरान के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत के सबसे बड़े सहयोगी रूस ने ईरान के लिए करीब 13 टन मानवीय और चिकिस्ता सहायता भेजी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, मदद सामान लेकर रूस से रवाना हुआ विमान अपने गंतव्य तक पहुँच गया है। बता दें कि, मदद की यह खेप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद ईरान भेजे गई है। इस मदद में दवाएं, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य चिकित्सा सामग्री शामिल हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से सहायता सामग्री को इल-76 मालवाहक विमान से अजरबैजान ले जाया गया, (Iran-Israel War News) फिर अस्तारा सीमा के रास्ते ट्रक द्वारा ईरान पहुंचाया गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में अस्पताल और एम्बुलेंस के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बाद ईरान ने सहायता का अनुरोध किया था।

उत्तर कोरिया ने जापान पर दागे मिसाइल!

Iran-Israel War News:  ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब नार्थ कोरिया की ओर से भी बड़ी सैन्य गतिविधि सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की दिशा में 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब मध्य-पूर्व में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं, इसलिए इस मिसाइल परीक्षण ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री इलाके से लॉन्च की गईं और समुद्र की ओर जाकर गिरीं। इस गतिविधि के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पड़ोसी देशों ने भी तुरंत स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया। खास तौर पर सुरक्षा एजेंसियों और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है (Iran-Israel War News) ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। इस मिसाइल लॉन्च की पुष्टि दक्षिण कोरिया और जापान ने भी की है। दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के संकेत मिले हैं और उनके रास्ते पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.