भारतीय लेखिका और पत्रकार पल्लवी अय्यर ने बीजिंग में अपनी नयी पुस्तक का विमोचन किया

भारतीय लेखिका और पत्रकार पल्लवी अय्यर ने बीजिंग में अपनी नयी पुस्तक का विमोचन किया

भारतीय लेखिका और पत्रकार पल्लवी अय्यर ने बीजिंग में अपनी नयी पुस्तक का विमोचन किया
Modified Date: April 10, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: April 10, 2026 4:59 pm IST

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 10 अप्रैल (भाषा) भारतीय लेखिका और पत्रकार पल्लवी अय्यर ने यहां एक समारोह में अपनी नवीनतम पुस्तक ‘ट्रैवल्स इन द अदर प्लेस: पर्सुइंग द सेल्फ इन एट एक्ट्स’ का विमोचन किया।

‘ट्रैवल्स इन द अदर प्लेस’ उनके संस्मरणों, दर्शन और यात्रा वृत्तांतों का मिलाजुला रूप है।

उनके शब्दों में यह पुस्तक आठ निबंधों का एक मौलिक और आत्मनिरीक्षणात्मक संग्रह है जो भौतिक और भावनात्मक दोनों तरह के बदलते भौगोलिक परिवेश में पहचान और अपनेपन की खोज करती है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक 1980 के दशक के भारत में किताबों के बीच बीते बचपन से लेकर 2022 में स्पेन में कैंसर की बीमारी होने की जानकारी तक को समेटे हुए है।

बीजिंग में बृहस्पतिवार को पत्रकारों और साहित्यकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक विदेशी संवाददाता के नजरिए से अंतर्मुखी दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है, जिसमें व्यक्तिगत और सार्वभौमिक दोनों तरह की अंतर्दृष्टियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रत्येक निबंध जीवन के एक अलग चरण में, दुनिया के एक अलग हिस्से में उनके जीवन को दर्शाता है।

दो दशकों से अधिक के अपने करियर में अय्यर ने भारत के अलावा चीन, बेल्जियम, जापान, इंडोनेशिया और स्पेन से रिपोर्टिंग की है। वह सात पुस्तकें लिख चुकी हैं।

उन्होंने 2002 से 2009 के बीच द हिंदू सहित कई भारतीय समाचार पत्रों के लिए बीजिंग स्थित विदेशी संवाददाता के रूप में काम किया।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में