भारतीय मूल के लेखक ब्रिटेन के सामुदायिक निधि के बोर्ड में नियुक्त
भारतीय मूल के लेखक ब्रिटेन के सामुदायिक निधि के बोर्ड में नियुक्त
लंदन, आठ अगस्त (भाषा) भारतीय मूल के एक लेखक को ब्रिटेन के ‘नेशनल लॉटरी कम्युनिटी फंड’ के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। यह देश की प्रमुख वित्तपोषण संस्थाओं में से एक है, जो आकर्षक अनुदानों के जरिए सामुदायिक परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद करती है।
थिंक टैंक ‘ब्रिटिश फ्यूचर’ के संस्थापक सुंदर कटवाला ने इस सप्ताह अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है। इसमें सामुदायिक निधि की रणनीति और उसके कामकाज को प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है। ‘हाउ टू बी ए पैट्रियट’ के 52 वर्षीय लेखक चार साल के कार्यकाल के दौरान अध्यक्ष डेम जूलिया क्लेवरडन और बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।
ब्रिटेन के डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) ने नयी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि सुंदर कटवाला ‘ब्रिटिश फ्यूचर’ के निदेशक हैं। ‘ब्रिटिश फ्यूचर’ एक स्वतंत्र, गैर-दलीय थिंक टैंक और परमार्थ संस्था है।
यह संस्था पहचान, आव्रजन और एकीकरण से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। इसका उद्देश्य बदलते ब्रिटेन में लोगों के बीच भरोसा और साझा समझ को बढ़ावा देना है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


