ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
दुबई, दो मार्च (एपी) ओमान ने सोमवार को कहा कि ओमान की खाड़ी में एक ड्रोन ने मार्शल द्वीपसमूह के ध्वज वाले एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिसमें जहाज पर सवार एक नाविक की मौत हो गई।
सरकार संचालित ‘ओमान न्यूज एजेंसी’ ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की खबर दी। इसने पोत की पहचान ‘एमकेडी वीवाईओएम’ के रूप में बताई।
एजेंसी ने कहा कि मारा गया नाविक भारत से था।
ईरान फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले जहाजों को लगातार धमकी दे रहा है और माना जाता है कि उसने कई हमले किए हैं। ये हमले इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के चलते पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के दौरान हुए हैं।
एपी नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


